फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलीमा को मिलेगा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

विज्ञापन
जनता दर्शन में अलीमा की मां से वार्ता करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह-स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में मंगलवार को तहसील मोहम्मदी के ग्राम ग्रंट पिपराहा निवासी हसमा बेगम अपनी पुत्री के साथ फरियाद लेकर पहुंचीं। जहां पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उनकी फरियाद सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी बीच डीएम की नजर छोटी बच्ची अलीमा पर पड़ी। महिला ने बताया कि इसके पिता का अभी कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम को बुलाकर बालिका को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों ने महिला और बच्चे के जरूरी दस्तावेज लेकर आवेदन की कार्रवाई पूरी की गई।
इस योजना के तहत चार हजार रुपये प्रति माह दिए जाने का प्रावधान है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत अभिभावकों की आय ग्रामीण क्षेत्रों में 72 हजार रुपये वार्षिक तथा शहरी क्षेत्रों में 96 हजार रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र बच्चे या उनके अभिभावक आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, आय तथा आयु प्रमाण-पत्र, अभिभावक का मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं शिक्षण संस्थान में पंजीयन के प्रमाण पत्र के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें