फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम यूथ बिग्रेड ने तेल की कीमतों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल से ज्ञापन देने जाते सपाई - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत में भारी कमी है। देश की जनता लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट से जूझ रही है। ऐसेे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का फैसला हैरान करने वाला है। ज्ञापन देने वालों में राजन तिवारी, सिकंदर हुसैन, अंचल गुप्ता आदि थे।
 
सरकार की कमियों को लोगों तक पहुंचाएगी सपा
लखीमपुर खीरी। निर्वतमान सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम ने बताया कि भाजपा सरकार का कच्चा चिट्ठा लेकर सपाई अब गांव-गांव निकल चुके हैं। एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक यशपाल चौधरी आदि के साथ 50 टीमें भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें