पसगवां कन्या विद्यालय के बच्चों ने सजाई रंगोली।संवाद
पसगवां। ब्लाॅक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता नेवादा के मैदान में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान 400 मीटर दौड़ में औरंगाबाद के मुकेश और जसमढ़ी की लक्ष्मी ने बाजी मारी। इसी दौड़ में बाईकुआं के सौरभ और औरंगाबाद की कंचन द्वितीय स्थान पर रही।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर बालक दौड़ में बाईकुआं के अनिकेत प्रथम और सिसौरा नासिर के अमन द्वितीय, बालिका दौड़ में मकसूदपुर की नैंसी प्रथम तथा औरंगाबाद की मोहिनी द्वितीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बाईकुंआ के अनिकेत प्रथम, मकसूदपुर के रचित द्वितीय, बालिका वर्ग में सिसौरा नासिर की सिसिरा प्रथम तथा औरंगाबाद की राधा द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी और खो-खो में औरंगाबाद, पीटी में जसमढ़ी, कबड्डी में औरंगाबाद, रंगोली में कन्या पसगवां प्रथम स्थान पर रहा।
इससे पूर्व विधायक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायक और बीईओ संजीव कुमार भारती ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। आशीष दीक्षित, संजीव पांडे आदि अनुदेशकों ने खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई। पसगवां कन्या के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाए। यूपीएस कोटरा के बच्चों ने जल समस्या को लेकर नाटक का मंचन किया।
न्याय पंचायत औरंगाबाद ओवरऑल चैंपियन रहा। जसमढ़ी को द्वितीय स्थान मिला। शिक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह, अर्चना सैनी और अर्चना श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया।