फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेलकूद प्रतियोगिता में मूड़ा खुर्द बना चैंपियन

Sat, 22 Nov 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। बीआरसी में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मूड़ा खुर्द ओवरऑल विजेता बना। पड़रिया तुला की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में यूपीएस पड़रिया तुला के पंकज कुमार प्रथम और आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में यूपीएस दाउदपुर के छात्र अनस प्रथम रहे। कबड्डी पुरुष वर्ग में मूड़ा सवारान की टीम ने प्रथम और सहसपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में यूपीएस रड़ा बाजार की सिफा बानो प्रथम, यूपीएस पड़रिया तुला की जानवी द्वितीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर दौड़ में बसलीपुर ग्रंट के छात्र शशांक प्रथम और अर्पित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालक लंबीकूद में पीएस बिजुआ के छात्र अध्यात्म प्रथम और पीएस मुड़िया के अनिकेत द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेंद्र चौधरी, प्रभाकर शर्मा, अभिषेक गिरी, सुबोध मिश्र, वीरेंद्र शुक्ल, आशुतोष वर्मा, राकेश मिश्रा, मनोज कुमार, शिवपाल, अगम त्रिपाठी, विशाल तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें