सांसद अजय मिश्र टेनी शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान का सौंदर्यीकरण कराएंगे। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को विलोबी मेमोरियल हाल का निरीक्षण किया।
विलोबी स्मारक ट्रस्ट के महामंत्री अजय कुमार आगा ने सांसद से परिसर का जीर्णोद्घार कराने की मांग की थी। इसके बाद सांसद ने शनिवार को विलोबी स्मारक हाल जाकर वहां का निरीक्षण किया। सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि मेनगेट से विलोबी हाल तक इंटर लाकिंग सड़क और विलोबी मेमोरियल हाल के सामने बने पार्क का बाउंड्रीवाल कराकर सौंदर्यीकरण, पार्क और मैदान में बैठने के लिए बेंचों का निर्माण तथा पूरब की तरफ पौध रोपण कराकर टीगार्ड लगवाने का कार्य वे सांसद निधि से कराएंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, मुन्ना लाल अवस्थी, प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, योगेश वर्मा, विनय मिश्रा, सुमित जायसवाल, मुदित अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।