फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

436 करोड़ की परियोजनाओं का सांसद व विधायक ने किया लोकार्पण      

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
  अमर उजाला ब्यूरो   पलियाकलां।
विज्ञापन
सरकार की योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डूडा के तहत 26 सड़कों का किया गया लोकार्पण      
विज्ञापन

 शहरी क्षेत्र में बनाई गई 26 सड़कों का लोकार्पण सांसद, विधायक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं।       
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय मिश्र टेनी और विधायक रोमी साहनी ने 436 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों का गठन कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने केंद्र की उज्जवला योजना का जिक्र किया। विधायक रोमी साहनी ने कहा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की थीम पर काम कर रहे हैं। डूडा के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि सांसद से काफी पहले ही इन कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा गया था, जिस पर वे लगे हुए थे। अब ये काम पूरे हो चुके है, जिसका लाभ जनता को मिल भी रहा है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, विनीत मनार, आरडी राय, वीरेंद्र शुक्ला, रिंटू शर्मा, प्रगति गुप्ता, अरुण तिवारी, शशि शंकर शुक्ला, विजय गुप्ता, सतीश चौधरी, प्रेमप्रकाश मौर्या, सीताराम राठौर, राजीव शुक्ला, रोहित बंसल, अनुज शुक्ल बीटू, सुनील गुप्ता, श्याम आनंद, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें