फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खनन पर लगाम लगाने के लिए डीएम से मिले सांसद

विज्ञापन
डीएम से चर्चा करते हुए नवागत सांसद उत्कर्ष वर्मा- स्रोत प्रतिनिधी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खनन के वाहन की चपेट में आने से महिला शिक्षामित्र की मौत होने के बाद शुक्रवार को सांसद उत्कर्ष वर्मा डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से मिले और उन्होंने खनन पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन तेजी से फैल रहा है। लखीमपुर तहसील के फूलबेहड़, नकहा, लखीमपु में बड़ी मात्रा में खनन का खेल चल रहा है। सांसद ने बताया कि लखीमपुर तहसील में जमैठा तालाब है, जो काफी बड़ा है। यहां पर पक्षी बिहार बनाया जा सकता है। यहां लंबे समय से अवैध खनन कर मिट्टी बेची जा रही है। दिन रात खनन के वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। शुक्रवार सुबह खनन की मिट्टी से भरे वाहन ने शिक्षा मित्र को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रशासन से मांग कि है कि शिक्षामित्र के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही अवैध खनन के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें