फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने आनलाइन ट्रेडिंग शुरू होने से पहले किया निरीक्षण 

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
व्यापार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी में आरओ लगवाने की घोषणा की 
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट गल्ला मंडी की ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू होने से पूर्व सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी समिति में व्यापारियों और किसानों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 अप्रैल को ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के छह जिले शामिल किए गए हैं इसमें लखीमपुर खीरी भी शामिल है। इसके लिए सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को मंडी समिति जाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी ली तथा उसकी तैयारियों का जायजा लिया। यहां सांसद ने बताया कि शुरुआती दौर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए गेहूं की फसल को लिया गया है। इसके तहत किसानों के गेहूं मंडी गेट पर लाते समय ही गेट पर ही एक आईडी नंबर मिल जाएगा। वहीं पर गेहूं की ग्रेड प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंडी के कर्मचारी ही तय कर लेंगे। इसके बाद किसान मंडी समिति के चबूतरे पर ढेर लगा देगा। इसमें यूनिक आईडी वाले व्यापारियों को बोली लगाने का अधिकार होगा। लखीमपुर की मंडी के साथ देश में लांच हो रही सभी 22 मंडिया जुड़ी रहेंगी। वहां  भी मंडियों के पंजीकृत व्यापारी लखीमपुर के किसानों का गल्ला खरीद सकते हैं। इस तरह से किसानों केे फसल का अच्छा मूल्य मिल सकेगा। सांसद ने बताया कि शीघ्र ही देश की सभी 600 मंडियों को ऑनलाइन ट्रेडिंग से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर व्यापारियों ने सांसद को पीने के पानी, किसानों के लिए विश्राम गृह और प्रकाश व्यवस्था के बारे में बताया। सांसद ने सचिव उमेश कुमार यादव को तुरंत समस्याओं का निराकरण कराने को कहा। साथ ही सांसद निधि से मंडी समिति में आरओ लगवाने की घोषणा की। निरीक्षण के समय सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, संजय मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, अंबरीष सिंह, योगेश वर्मा, अमित मिश्रा, अभिजात मिश्रा, सुमित जायसवाल, कपिल वर्मा और मंडी समिति के तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें