सांसद अजय मिश्र टेनी ने निघासन कस्बे में तीन लाख की लागत से बनने वाले सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया। इसका निर्माण उनकी सांसद निधि से किया जाएगा। निघासन बाजार में कोई शौचालय न होने से यहां के दुकानदारों व मुसाफिरों को काफी असुविधा हो रही थी। व्यापार मंडल ने सांसद से इसकी मांग की थी।
सोमवार को टेनी ने पुराने महिला अस्पताल के पास इसके लिए चयनित जगह पर पूजन करके पत्थर का अनावरण किया। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए अजय मिश्र टेनी ने लोगों की सहूलियत और जन उपयोगी कामों को अपनी प्राथमिकता बताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौबिया ने सांसद का आभार जताया। इस दौरान व्यापारी आफताब आलम, नाजिम खां, अमित जैन, मनोज श्रीवास्तव योगेश दीक्षित, सुरेंद्र सिंह चौधरी और ग्राम प्रधान रामकुमार मौर्य के अलावा केपी, संजय सिंह, एसएल मिश्र, नगेंद्र सिंह सेंगर, अशोक तिवारी और हरीशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।