फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 परिवारों को सांसद ने गैस कनेक्शन बांटे

Sat, 02 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मितौली।
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
उज्जवला योजना के तहत चयनित हुए थे परिवार 
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत सांसद रेखा अरुण वर्मा ने 300 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिसमें उज्जवला योजना गरीबों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है।
विज्ञापन

केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला के तहत मितौली स्थित आयुष भारत गैस एजेंसी पर लाभार्थियों को बुलाया गया, जहां धौरहरा लोकसभा की सांसद ने गैस कनेक्शन का वितरण किया। कार्यकम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने तथा मंच संचालन डॉ अरुण सिंह ने किया। इस अवसर पर मितौली गैस एजेंसी के मालिक धीरेंद्र सिंह, महेंद्र भार्गव, लालवीर दिनकर, रविप्रकाश सिंह, अनिमेष पटेल, अरविंद सिंह, महेंद्र, गणेश शंकर शुक्ला, विजय तिवारी, अखिलेश पैलवी, झब्बू सिंह, विनोद सिंह, धीरेंद्र मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित मिश्र, नितिन मिश्रा, राजेश सिंह, ओम वर्मा, गौरव अवस्थी, अंकित शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें