फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज में तांगे पर लादकर स्ट्रांग रूम ले जाई गईं मतपेटियां

Tue, 13 Oct 2015 10:43 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मंगलवार शाम पांच बजे मतदान समाप्त के बाद किसी मतदान केंद्र से मतपेटियां स्ट्रांग रूम ले जाई गईं। तांगे पर लदी मतपेटियों को देखकर ग्रामीण अचंभे में पड़ गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल संबधित चुनाव अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

 बांकेगंज कस्बे में मतदान समाप्त होने के बाद शाम लगभग छह बजे ग्रामीणों ने तांगे के ऊपर मतपेटियां लदी देखीं। मतदान कर्मी मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को तांगे पर लादकर उनकी सुुरक्षा को लेकर खीरी ब्रांच नहर किनारे स्थित जेडी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम लिए जा रहा था। इस दौरान रेल फाटक बंद होने के कारण तांगा वहां काफी देर खड़ा रहा। जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में मतदान कर्मचारी ने अफरा-तफरी के बीच मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें