फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विशेषज्ञों ने फसल प्रबंधन के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। गन्ने की फ़सल की बेहतर पैदावार के लिए गन्ना शोध संस्थान के विशेषज्ञों ने मिल कर्मियों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया। फसलों को कीट और रोगों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

पतरासी, बसहा माफी, काशीरामपुरवा, सुकई पुरवा, फूलबेहड़, सैदापुर, मिदनिया, खंभारखेड़ा, मकसोहा, बुढनापुर, लखनापुर, मैनहा, सरवा, लौकिहा समेत विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किसानों को फसलों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। झुलसा, कीटपतंगे, चोटी बेधक कीटों के नियंत्रण और रेड राट बीमारी के प्रसार को रोकने के उपाय बताए। बुधवार को गन्ना शोध संस्थान के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह और डॉ. अरविंद सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉ. अनिल त्रिपाठी, सहायक महाप्रबंधक गन्ना राजेंद्र सिंह, उपप्रबंधक शिवाशु शुक्ल और दर्जनों किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें