फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों, घंटा घड़ियालों से गूंजे देवी मंदिर

Thu, 30 Mar 2017 12:32 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां के शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर अपने घरों पर विधिविधान से मंगल कलश की स्थापना कर नवरात्र का शुभारंभ किया। शहर के देवी मंदिर मां के जयकारों और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंजते रहे। मंदिरों में दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। नवरात्र शुरू होने से पूरे जिले का वातावारण भक्ति से सराबोर दिखा। 
विज्ञापन

शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह कलश और भव्य देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। सुबह से यहां दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने मां को चूनर के साथ श्रृंगार सामग्री और पुष्प, नारियल, फल और मिष्ठान अर्पित किए। लोगों ने मां के जयकारे लगाते हुए मां का गुणगान किया। 
शहर के प्राचीन शीतला देवी मंदिर में भी दिन भर धार्मिक आयोजन जारी रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राचीन और दिव्य देवी प्रतिमा के दर्शन कर मनौतियां मानी। मां वंकटा देवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में भजन कीर्तन और मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें