गोला गोकर्णनाथ। गांव जलालपुर में दहेज के लिए महिला की हत्या के मामले में नामजद पति और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेशकर पति और सास को जेल भेज दिया है।
बीते मंगलवार की देर शाम गांव निवासी शुभम शुक्ला की 27 वर्षीय पत्नी चारू ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के सेतूमऊ निवासी शिवराम मिश्रा ने कोतवाली में मृतका के पति शुभम शुक्ला, बासु शुक्ला, सास पम्मी शुक्ला, चाचा सुनील शुक्ला और शुभम शुक्ला के मामा ऋषिकांत के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पति शुभम शुक्ला और सास पम्मी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद