मझगईं में आपस में सड़क पर लड़ते सांड़। संवाद
मझगईं। मझगईं थाने के पास बाइक में सांड़ की टक्कर लगने से मां-बेटे घायल हो गए। कोठिया निवासी पंकज ने बताया कि अपनी मां के साथ वे मझगईं में किसी काम से आए थे। लौटते वक्त थाने के पास सड़क पर दो सांड़ों की जबरदस्त लड़ाई हो रही थी। उन्होंने बाइक रोकी, लेकिन एक सांड़ काफी तेजी से आकर उनकी बाइक से लड़ गया। इसमें पंकज व उनकी मां काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन छुट्टा पशुओं की वजह से हादसे हो रहे हैं, लेकिन फिर भी आवारा मवेशियों को गोवंश आश्रय केंद्रों में नहीं छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। संवाद