फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दवा लेने जा रही महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की हादसे में मौत, युवक घायल

Fri, 23 Feb 2024 03:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में मोरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। बाइक चालक युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में घर से दवा लेने के लिए निकले मां-बेटे की मोटर साइकिल बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मौरंग-गिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र धौरहरा के गदियाना निवासी स्व. लतीफ की 38 साल की पत्नी मोसिमा अपने तीन साल के पुत्र शरीफ के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। मोटर साइकिल उनकी जान-पहचान का पालु पुत्र शफी चला रहा था। गांव के बाहर सुखनी पुलिया के पास मौरंग-गिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी मोटर साइकिल घुस गई। हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने घायल पालु को सीएचसी धौरहरा में भर्ती कराया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। हादसे में मां बेटे की मौत का समाचार मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  दो साल पहले  ही मृतका के पति की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत
खीरी टाउन के अरणी खाना निवासी 20 वर्षीय राजा पुत्र महेश ग्राम बैरागर से इंटर का पेपर देकर बाइक से घर लौट रहा था। शाम छह बजे मरखापुर मोड़ पर बाइक पेड़ से टकरा गई। राजा और उनका साथी विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राजा की मौत हो गई। राजा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें