प्रशिक्षण के दौरान खाली पड़ी सीटें।संवाद
निघासन। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। प्रशिक्षण में जहां 54 प्रतिभागियों को बुलावा भेजा गया था, लेकिन महज 8 से 10 लोगों की ही मौजूदगी दर्ज हुई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 37 ग्राम प्रधान, 10 पंचायत सहायक और 7 ग्राम पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित थी। हालात ये रहे कि नोडल अधिकारी सहित एडीओ पंचायत तक कार्यक्रम से नदारद रहे। इससे साफ है कि न तो जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से लिया और न ही संबंधित विभागीय अधिकारियों ने। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद इसके उपस्थिति बेहद निराशाजनक रही। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।