लंबित मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों ने मांग की कि अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन किया जाए। वर्ष 1994 के पश्चात सृजित पदों को संवर्ग में सम्मिलित किया जाए। लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2014 के अनुसार लिपिक संवर्ग के विरुद्ध झूठी शिकायतों पर कार्रवाई न की जाए। इसके अलावा स्थायी करने सहित कई समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि समय रहते उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वे लोग आरपार की लड़ाई लड़ेेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में सन्नाटा रहा। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष अनुपम मेहरोत्रा, विक्रम सैनी, संयुक्त मंत्री नरेश वर्मा, गीतांजलि, संगठन मंत्री महेश कुमार, मदन लाल, आत्माराम, अनिल पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर श्ुाक्ला और वीके सैनी सहित तमाम लोग शामिल थे।