फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह शाम घना कोहरा, दिनभर रही गुनगुनी धूप

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- खुशनुमा मौसम लेकर आया नए साल का नया सूरज
विज्ञापन

मौसम इन दिनों जिले में अजब गजब रंग दिखा रहा है। सुबह शाम शीतलहर का प्रकोप तो दिनभर गुनगुनी धूप। सुबह शाम ठिठुरन तो दिन में राहत। रविवार को सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के कारण ठंड से लोग बेहाल रहे। सुबह नौ बजते-बजते नए साल का सूरज दिखा। गुनगुनी धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। 
चार दिन पहले एक दिन के लिए मौसम ने तल्खी दिखाई थी। घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुर कर रह गए थे। लोगों को आशंका थी कि पूरे सप्ताह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अगले ही दिन से धूप निकलने से शीतलहर का प्रकोप थम गया। ठंड जरूर बरकरार है। फिलहाल नए साल के पहले दिन का मौसम काफी राहत देने वाला रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने दिनभर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मौसम में सुधार से बुजुर्गों और बीमारों ने राहत की सांस ली। शीतलहर के चलते चार जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां होने से बच्चों ने पतंगबाजी का आनंद लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें