फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह माह से अधिक समय बीता... निर्माण कार्य अब भी अधूरा

Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अधूरी पड़ी राजापुर वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर चौराहे से नहर पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी 6.93 करोड़ रुपये की लागत से 930 मीटर लंबी इस सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर चौड़ा कर रहा है। यह काम फरवरी 2025 में शुरू हुआ था। छह माह से अधिक का समय बीत चुका है इसके बावजूद निर्माण कार्य अधूरा है। सड़क निर्माण की गति इतनी धीमी है कि लोगों को अब दुश्वारियां हो रही हैं।

इधर रहने वाले ऊबड़ खाबड़ रास्ता, धूल मिट्टी और ऊपर से बारिश के कारण और परेशानी में आ चुके हैं। यहां के निवासी रामाशंकर गुप्ता, विश्वकर्मा, सुंदर, सचिन गुप्ता, सलीम खान, रियाज समेत तमाम लोगों का कहना है कि कारोबार ठप्प पड़ा है। अगर निर्माण जल्द पूरा हो जाए तो काम शुरू हो, व्यापार एकदम खत्म हो गया है। इनका कहना है विभाग अभी तक नाला नहीं बना सका है। घरों के आगे पत्थर पड़े हैं जो उछलकर दुकान और घरों में जा रहे हैं।
विज्ञापन


-

अमिक्रमण हटने के बावजूद भी कार्य ने नहीं पकड़ी तेजी


इस महत्वपूर्ण मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और बिजली के खंभों को भी शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं आई। अगर जल्द निर्माण पूरा हो जाए तो न केवल यातायात की समस्या कम होगी, बल्कि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। यह सड़क शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क के संकरे होने और अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना को मूर्त रूप देना शुरू किया। अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया गया, ताकि कार्य बिना किसी बड़े विवाद के पूरा हो सके। बिजली के खंभों को हटाने का काम भी तेजी से हुआ, जिससे निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


-
वर्जन...
सड़क का निर्माण का कार्य लगातार चल रहा है, कोई हीला हवाली नहीं हो रही है। बारिश के कारण कुछ देरी जरूर हुई है, लेकिन कुछ समय में यह कार्य पूरा हो जाएगा। नाला और सड़क का निर्माण साथ साथ चल रहा है।
- मनोज रावत, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें