फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख से ज्यादा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा मुफ़्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के आठ लाख से ज्यादा कार्ड धारकों को अब कोटे की दुकान से मिलने वाला मुफ्त राशन नहीं मिल सकेगा। इसके लिए कार्ड धारकों को धनराशि का भुगतान करना होगा। अभी तक कार्डधारकों को हर माह दोनों बार मुफ्त में राशन दिया जाता है मगर अब कार्ड धारकों को माह के अंत में मिलने वाले राशन के लिए भुगतान करना होगा। इससे जिले के 8,36,289 कार्डधारक प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

जिले में कोटे की 1494 दुकानें हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 1379 और शहर क्षेत्र में इनकी संख्या 115 है। जिले में आठ लाख 36 हजार, 289 कार्ड धारक हैं। इनमें पात्र गृहस्थी योजना के सात लाख, 26 हजार, 399 और अंत्योदय योजना के एक लाख नौ हजार 890 कार्डधारक शामिल हैं। इन सभी को कोटे की दुकानों से हर माह दो बार में मुफ्त राशन का वितरण किया जाता था। इसका बाकायदा रोस्टर बनाया गया। बता दें कि साल 2020 में कोरोना काल के दौरान कार्ड धारकों को हर माह दो बार में निशुल्क राशन दिया गया।
पहले चरण का वितरण हर माह की पांच से 15 तारीख तक और दूसरे चरण का वितरण 18 से 30 तारीख तक होता था। इसके लिए शासन ने दोनों चरण के राशन का वितरण नि:शुल्क करने का आदेश जून तक ही दे रखा था मगर अब इसे आगे जारी रखने के निर्देश अब तक नहीं आए हैं। इससे कार्डधारकों को अब दूसरे चरण में मिलने वाले खाद्यान्न के लिए भुगतान करना होगा। जिले के आठ लाख, 36 हजार, 289 कार्डधारक प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

खाद्यान्न उठान से पहले कोटेदारों से जमा कराए गए रुपये
शासन की ओर से नि:शुल्क राशन वितरण का आदेश दिए जाने के बाद कोटेेदारों से इसका भुगतान नहीं जमा कराया जाता था, लेकिन अगले माह का आदेश न आने के कारण गोदाम पर कोटेदारों से राशन का भुगतान जमा करा लिया गया है। एक कोटेदार ने बताया कि एक बार पहले भी भुगतान जमा कराया गया था लेकिन बाद में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का आदेश जारी होते ही वापस कर दिया गया था। यदि शासन से नि:शुल्क वितरण का आदेश आया तो कार्ड धारकों को फ्री में ही राशन दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें रुपये देने होंगे।
दो रुपये में गेहूं और तीन रुपये में चावल
पात्र गृहस्थी योजना के तहत कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलता है। इसमें दो किलोग्राम चावल और तीन किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। वहीं अंत्योदय योजना के तहत कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। इसमें 15 किलोग्राम चावल और 20 किलोग्राम चावल शामिल रहता है। अब गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम और चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा ।
‘अभी तक कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन मिलता था लेकिन अगले माह के लिए इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए अगले माह से राशन के लिए कार्ड धारकों को रुपये देने होंगे।’
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें