निकाय चुनाव की बिसात बिछ गई है। लखीमपुर खीरी जिले में चार मई को मतदान होगा। इस चुनाव में 59900 युवा वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2017 में जिले की चार पालिका और छह पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए वोट डाले गए थे, मगर इस बार चार पालिका एवं आठ पंचायतों में मतदान होगा।
वर्ष 2017 में दस निकायों में चुनाव हुआ था। इसमें 3,43,055 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इस बार भीरा एवं निघासन को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से कुल निकाय की संख्या 12 हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले 2022 में 45576 युवा वोटर बढ़ गए। इससे जिले में वोटरों की संख्या बढ़कर 435916 हो गई। ओबीसी आरक्षण की आपत्ति के बाद फिर मतदाता पुनरीक्षण में 8883 और वोटर बढ़ गए। अब 12 निकायों में कुल वोटरों की संख्या 444799 है। इसमें 59900 युवा वोटर हैं।
नगर पालिका लखीमपुर की आबादी- 2,30,000
कुल मतदाता- 155376
पुरुष- 82380
महिला-72996
युवा वोटर- 21682
निकाय- वार्ड- 2017- 2023- बढे़ मतदाता
1. लखीमपुर- 30-133694- 155376-21482
2. गोला-25-51329-58377-7048
3. पलिया-25-33776-39043-5267
4. मोहम्मदी-25-33697-41012-7315
5. धौरहरा- 17-18572-28225- 9653
6. खीरी-16- 27645-31676-4031
7. सिंगाही- 13-13454-15337-1883
8. मैलानी-12-10368 -11749-1381
9. ओयल-11-9624-10515-891
10. बरवर-11- 10398-11645-1247
नवगठित नगर पंचायत
निकाय- वार्ड- 2022- 2023- बढ़े वोटर
11. भीरा- 15-18621-18802-181
12. निघासन-15-22340-23042-702
पुरुष और महिला मतदाता
निकाय- पुरूष- महिला
1. गोला-30409- 27968
2. पलिया- 20206-18837
3. मोहम्मदी- 21675-19337
4. लखीमपुर- 82320- 72996
5. खीरी-16729- 14947
6. ओयल-5373-5142
7. सिंगाही- 7842-7495
8. धौरहरा-14688-13537
9. मैलानी- 6171-5578
10. बरवर- 5924- 5721
11. निघासन- 12095-10947
12. भीरा-9775-9027