फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेशम कोया मंडी में 200 से अधिक किसानों ने बेचा उत्पाद

Fri, 13 Nov 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रेशम विभाग से लगी रेशम कोया में मौजूद व्यापारी व अन्य लोग। स्रोत: रेशम विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसानों को रेशम कोये का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से राजकीय रेशम फार्म सैदापुर देवकली में रेशम कोया मंडी लगाई गई। इसमें जिले के 200 से अधिक रेशम उत्पादक किसानों ने हिस्सा लिया। खुली बोली में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक दाम मिले।
विज्ञापन

मंडी में जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी व्यापारी पहुंचे। उपनिदेशक रेशम अरविंद कुमार और रेशम अधिकारी गोपाल चंद्र की मौजूदगी में खरीद-बिक्री हुई। व्यापारी जैनतुल, अब्दुल, महेंद्र कुमार और मैन्युल समेत अन्य ने किसानों से कोये की खरीद की। खुली बोली से किसानों को प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर उत्पाद बेचने का अवसर मिला।
उपनिदेशक रेशम अरविंद कुमार ने बताया कि मंडी का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य दिलाने के साथ विपणन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना और रेशम उद्योग को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें