फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौराहे 20 से ज्यादा... जल रहे सिर्फ चार जगह

विज्ञापन
दुकान के बाहर सर्द राज को गुजारने को विवश युवक व उसका परिवार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब एक सप्ताह से नगर पालिका के अधिकारियों को ठंड का एहसास हुआ को कुछ चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। तमाम चौराहों पर रात गुजारने वाले मुसाफिर अलाव जलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने करीब छह जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। इसमें सौजन्या चौराहा, रैन बसेरा ओवरब्रिज, संकटा देवी, जिला महिला अस्पताल के अलावा दो अन्य चौराहे शामिल हैं। अब भी तमाम ऐसे चौराहे हैं, जहां पर अलाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। राजापुर मंडी के अलावा शहर के मुख्य बाजार, शाहपुरा कोठी, मेला मैदान सहित कई चौराहों पर लोग ठिठुर रहे हैं।

महज दो से तीन घंटे ही जलते हैं अलाव
नगर पालिका अलाव के नाम पर कुछ किलो लकड़ी ही डाल रही है। करीब दस बजे के पहले से जलाए जाने वाले अलाव एक-डेढ़ बजे के बीच ही बुझ जाते हैं। अलाव बुझ जाने के बाद लोगों को सर्द हवाओं के बीच ठिठुरकर रात गुजारनी पड़ रही है। जिन स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, वहां के लोगों का कहना है कि सूखी लकड़ी के अलावा कुछ कंडे डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
रैन बसेरे के अलावा मुसाफिरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ वाले चौराह, जो अलाव से छूट गए हैं, वहां पर भी जल्द ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

- इरा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें