फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तूल पकड़ रहा छात्र की मौत का मामला, एसपी से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देते अ​​धिवक्ता                                                                 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र शिवांश वर्मा की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसपी से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंताजनक है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने बताया कि पांच दिन बीत चुके हैं मगर कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थी परिषद अब प्रशासन का घेराव करेगी। अमन गुप्ता, जिला संयोजक लक्ष्मी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें