डॉक्टर मेराज की पुलिया के पास कार्य का निरीक्षण करते नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा ठेकेदार
मोहम्मदी। डाॅ. मेराज की पुलिया से अशोक चौराहे तक हो रहे सीसी मार्ग के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा के ओएसडी शिवनंदन रस्तोगी और ठेकेदार के प्रतिनिधि ने निरीक्षण किया।
ओएसडी शिवनंदन रस्तोगी ने बताया कि यह मार्ग राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत है। इसमें पत्थर के ऊपर मिट्टी पड़ी होने की शिकायत मिली थी। ठेकेदार को निर्देशित किया कि मिट्टी को साफ करने के बाद ही मौरंग डाली जाए। गुणवत्तापूर्वक कार्य न होने पर भुगतान नहीं किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग से मंडी मार्ग से मुरादउल्ला शाह की मस्जिद सीसी मार्ग तक निर्माण कार्य चल रहे हैं। उसका भी निरीक्षण कर मानक के अनुसार काम करने के लिए निर्देशित किया गया। संवाद