फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार पीट में जख्मी अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। खेत में जानवर चराने के विवाद में 10 दिन पहले हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। परिवार वालों ने इलाज न कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र के गांव विशोखर निवासी 45 वर्षीय रामदर्शन की गाय गांव के ही विक्रम के खेत में चर रही थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो विक्रम ने रामदर्शन की पिटाई कर दी थी। जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा आपस में सुलह समझौता करा दिया था। लेकिन समझौते के तहत रामदर्शन का इलाज नहीं कराया गया। रामदर्शन की माली हालत खराब होने की वजह से वह अपना इलाज प्राइवेट तरीके से घर पर ही करा रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे रामदर्शन की हालत खराब हो जाने के कारण परिजन उन्हें लखीमपुर जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने मितौली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी, उपनिरीक्षक जेपी यादव, सुरेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ आकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें