फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

Fri, 20 Mar 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शुक्रवार शाम मोहल्ला थरवरनगंज में अपने परिवार के साथ छत पर ईद के चांद को देखने की कोशिश करते पू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रमजान माह के समापन पर शुक्रवार शाम इफ्तार के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों की छतों पर पहुंचकर ईद का चांद देखने की कोशिश की। मौसम कुछ खराब रहने के बावजूद देर शाम लखनऊ की मरकजी कमेटी ने चांद दिखाई देने की तस्दीक कर दी, जिससे अकीदतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही शनिवार को ईद-उल-फितर मनाए जाने की पुष्टि हो गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर और फोन के माध्यम से मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईद की नमाज को लेकर जिलेभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खीरी टाउन में मरकजी कमेटी अंजुमन इस्लामिया की ओर से ऐतिहासिक ईदगाह पर सुबह 9 बजे नमाज अदा कराई जाएगी, जिसकी इमामत मौलाना निजामुद्दीन करेंगे। शिया कमेटी अंजुमन हुसैनिया की ओर से मीरा तालाब स्थित शिया ईदगाह में भी सुबह 9 बजे नमाज होगी, जिसकी इमामत फैजाबाद से आए मौलाना गुलफाम आबिद रिजवी करेंगे।
मैलानी में ईदगाह पर नमाज सुबह पौने नौ बजे अदा की जाएगी, जबकि जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज होगी। इसके अलावा जिले की अन्य मस्जिदों में भी निर्धारित समयानुसार नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा) पर जिलेभर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। जामा मस्जिद, मीनारा मस्जिद, हुदा मस्जिद, कचहरी मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और लगातार गश्त की गई। वहीं नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें