फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बंदर को कुचला, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
सीज की गई बस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी कोरजोन जंगल से गुजरने वाली भीरा-मैलानी रोड पर बुधवार शाम को एक टूरिस्ट बस ने बंदर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह बस नेपाल से दिल्ली जा रही थी। वन विभाग ने मैलानी बैरियर पर बस को रोक लिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया गया। बाद में गुरुवार को बस मालिक के दो लाख रुपये जुर्माना अदा करने पर चालक और बस को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम नेपाल से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस किशनपुर सेंक्चुरी कोरजोन जंगल के बीच से गुजर रही थी। इस बीच कोरजोन में बस से कुचलकर बंदर की मौत हो गई। यह देख चालक बस को तेज रफ्तार से लेकर भागा। मैलानी बैरियर पर तैनात वनकर्मियों ने संदेह होने पर बस को रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि कि वह बंदर को कुचलकर भाग रहा था। वन कर्मियों ने इसकी सूचना दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर और रेंजर मैलानी आरपी सिंह को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बस को सीज कर दिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बस में बैठी सवारियों को रोडवेज बस से भिजवाने के निर्देश दिए।
वन विभाग ने इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जिला अलीगढ़ के नोहटी गांव थाना मढ़राक निवासी चालक सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। बंदर के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग ने दो पशु चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया। गुरुवार शाम को बस मालिक पहुंचा और उसने दो लाख रुपये जुर्माना भरा। जिस पर चालक और बस को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी की कोरजोन में भीरा-मैलानी के बीच एक टूरिस्ट बस से कुचलकर बंदर की मौत हो गई। वन विभाग ने केस काटकर चालक को गिरफ्तार करने के साथ बस को सीज कर दिया। बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बस मालिक के जुर्माना अदा करने पर चालक और बस को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें