लखीमपुर खीरी। शहर के पुराने एसपी बंगला मैदान के पास सड़क तक अवैध रूप से फैला सोमवारी बाजार अब जाम की मुख्य वजह बन गया है। यहां पूरे दिन लोग जाम से जूझते लेकिन जिम्मेदारों ने नजर फेर लीं।
प्रत्येक सोमवार को लगने वाला यह बाजार पहले शहर के मुख्य मार्ग पर लगता था। इससे शहर में जाम लगता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पुराने एसपी बंगला मैदान में बाजार लगाए जाने के निर्देश दिए गए। पिछले दो सालों तक इस बाजार की दुकानें एसपी बंगला मैदान में ही लगती रहीं। कभी जाम की समस्या नहीं बनीं लेकिन अब काफी दुकानदार मैदान के बजाय रोड किनारे दुकानें लगाने लगे हैं। ऐसे में लोग दुकानों के सामने अपना वाहन खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
सोमवारी बाजार में सस्ता सामान मिलता है। यही वजह है कि यहां हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस बाजार के चलते सबसे ज्यादा ढाल रोड पर जाम रहता है। सबसे बड़ी समस्या स्कूल की छुट्टी के दौरान होती है।
राहुल वर्मा- फोटो : 1
राहुल वर्मा- फोटो : 1
राहुल वर्मा- फोटो : 1
राहुल वर्मा- फोटो : 1