फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड : नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दोस्त के शादी समारोह से वापस लौट रहे मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी मोहित गुप्ता की 29 जून की रात गोली मारकर हत्या करने के मामले में नौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि बाहर से भी टीमें आकर डेरा डाल चुकी हैं और विभिन्न मोहल्लों में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी संतोष गुप्ता उर्फ गुल्ले के 22 वर्षीय पुत्र मोहित गुप्ता की 29 जून की रात पौने दो बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने दोस्त सोमेश माधव के विवाह सामरोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी।
नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली नजर आ रहे हैं। बाहर से भी टीमें आईं हैं, जो रात में अलग-अलग मोहल्लों में जाकर अपने स्तर से छानबीन कर रही है। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस की टीमें जल्द खुलासा करने के लिए प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें