फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फर्जी नियुक्तिपत्र मामले में आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चपरासी पद पर नियुक्ति के लिए फर्जी नियुक्तिपत्र लाने वाले आरोपियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मुकदमा सदर तहसील की कर्मचारी की तहरीर पर लिखा गया। हालांकि, तहरीर के लिए पुलिस को 24 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदायूं निवासी आकाश थाना फूलबेहड़ के सांडा निवासी प्रमोद कुमार यादव को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद नियुक्त कराने सदर तहसील पहुंचे थे। माल बाबू को निदेशालय जवाहर भवन लखनऊ के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी नियुक्तिपत्र दिया। आशंका होने पर जांच की गई तो नियुक्तिपत्र फर्जी निकला। दोनों को बैठा लिया और एसडीएम सदर को जानकारी दी गई।
एसडीएम सदर ने दोनों आरोपियों को सदर कोतवाली भेज दिया। मामले में पुलिस शुक्रवार की दोपहर तक तहरीर का इंतजार करती रही। बाद में तहसील प्रशासन से तहरीर मांगी गई। तहसील कर्मचारी अजीज फात्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि इनके पीछे कोई गिरोह काम कर रहा है या नहीं, पूछताछ में पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें