फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मोहाना नदी की तेज धार से आधी पुलिया कटी, नयापिंड गांव पर मंडराया खतरा, बचाव कार्य शुरू

Tue, 01 Sep 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में मोहाना नदी के तेज बहाव से कश्यपनगर के पास एक पुलिया का आधा हिस्सा कट गया है। इससे नयापिंड गांव, तटबंध, सड़क और रेलवे लाइन पर खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने शुरू कराया बचाव कार्य शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में मोहाना नदी के तेज बहाव ने कश्यपनगर के पास नदी की धारा मोड़ने वाली पुलिया को जद में ले लिया है। तेज धारा से पुलिया का करीब आधा हिस्सा कट चुका है। लगातार हो रहे कटान से नदी की धारा अब नयापिंड गांव की ओर बढ़ने लगी है। ऐसे में गांव के साथ ही तटबंध, सड़क और रेलवे लाइन पर भी खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने समय रहते कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


कश्यपनगर के पास बनी यह पुलिया मोहाना नदी की धारा को दूसरी ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाती है। पिछले कुछ दिनों से नदी का बहाव तेज होने के कारण यहां कटान तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया का करीब आधा हिस्सा नदी की धारा में समा चुका है। यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो नदी की धारा नयापिंड गांव की ओर और तेजी से बढ़ सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी की धारा गांव की ओर बढ़ने के साथ तटबंध भी खतरे में आ सकता है। इसके बाद सड़क और रेलवे लाइन तक कटान पहुंचने की आशंका है। इससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने के साथ ही आसपास के गांवों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठोकर बनाकर रोक रहे कटान
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह गंगवार ने बताया कि कश्यपनगर के पास कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तटबंध को सुरक्षित रखने और कटान रोकने के लिए मौके की स्थिति के अनुसार ठोकर आदि बनाकर बचाव कार्य कराया जा रहा है। विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है।

जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी : एसडीएम
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि मोहाना नदी के जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नयापिंड गांव, तटबंध, सड़क और रेलवे लाइन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें