मझगईं। कस्बा निवासी लाल मोहम्मद के बड़े पुत्र मोहम्मद फैज ने हाल ही में नीट यूजी में ऑल इंडिया 5252 रैंक हासिल की है। फैज ने बताया कि परिणाम आने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वह अपने पसंद का मेडिकल काॅलेज चुनकर वहां पर सीट के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैज ने बेहतर परिणाम हासिल कर पलिया व मझगईं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके चलते उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाजसेवी मोहम्मद खान, अख्तर खान, मुकेश दीक्षित, दिनेश दीक्षित, सरफराज अहमद, डाॅ. शाकिर अली, अवधेश गुप्ता आदि ने घर पहुंचकर मोहम्मद फैज व परिजनों को बधाई दी। संवाद