फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी की बेटी जीता वर्ल्ड जूडो में रजत 

Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मोहम्मदी।
विज्ञापन
जूडाो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदी की बेटी ने दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में हुई कामनवेल्थ जूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। तहसील के गांव रामालाच्छना के दर्शन सिंह की बेटी राजविंदर कौर ने 27 अप्रैल को हुई प्रतियोगिता में 78 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि वह फाइनल में इंग्लैंड की जूडोका से हार गईं। राजविंदर इस समय जालंधर पुलिस में एसआई हैं और उनके पति कुलजिंदर सिंह भी पंजाब पुलिस में एसआई हैं। राजविंदर का एक चार साल का बेटा है जो अपनी नानी सुखबीर कौर के साथ ही रामालच्छना में रहता है। राजविंदर ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। पिता दर्शन सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के टीम न भेजे जाने पर राजविंदर अपने खर्च पर पोर्ट एलिजाबेथ गईं थीं। राजविंदर इस सफलता पर पिता दर्शन सिंह के परिवार बधाइयां मिल रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें