फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 89 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग

Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिकंदराबाद से मोहम्मदी जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण व जाम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर/सिकंदराबाद। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर मनिकापुर तिराहे से सिकंदराबाद तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए करीब 89 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में यह सड़क सात मीटर चौड़ी है, जिसे चौड़ीकरण के बाद दस मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे पैदल चलने वालों और छोटे वाहनों को सहूलियत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत सड़क की मजबूती के साथ-साथ उसकी सुंदरता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ समय लगेगा। पहले चरण में सड़क के दोनों किनारों पर मौजूद कुछ पेड़ों को काटा जाएगा। इसके बाद प्रस्तावित चौड़ाई की जद में आने वाली दुकानों और अन्य निर्माणों को चिह्ति कर हटाया जाएगा। इस दौरान सिकंदराबाद स्थित पुलिस चौकी का सामने का हिस्सा भी सड़क की जद में आ रहा है, जिसे हटाने की योजना है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस चौकी वाला चौराहा काफी व्यस्त रहता है, जहां चार मार्ग निकलते हैं। यातायात को सुचारु रखने के लिए यहां अन्य स्थानों की तुलना में अधिक चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें लगभग एक माह का समय लग सकता है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
-
20 किलोमीटर की यह सड़क है जो बनाई जानी है, धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई है। यह सड़क एक छोर पीलीभीत बस्ती हाईवे और दूसरे छोर पर शाहजहांपुर राज्य मार्ग को जोड़ती है। इसलिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

- तरुणेंदु त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें