फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में खुला आधुनिक पुस्तकालय

Sun, 19 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आईटीआई के पुस्तकालय में पढ़ाई करते बच्चे-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां विद्यार्थियों के लिए आधुनिक पुस्तकालय बनाया गया है। इसमें दो सौ से अधिक पुस्तकें भी रखी गई हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खाली समय में कॉलेज के छात्र-छात्राएं बाहर घूमा करते थे। समय का सद्पयोग हो सके, इसके लिए कॉलेज परिसर में आधुनिक पुस्तकालय बनाया गया है। बताया कि इस पुस्तकालय में बच्चों के लिए बड़ी स्क्रीन की एलईडी भी लगाई गई है। इससे बच्चे आधुनिक ज्ञान भी हासिल कर सकेंगे। पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं वसूला जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को किताबें घर ले जाने की भी अनुमति दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें