पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजकर कहा है कि 28 अक्तूबर 2013 को उन्होंने पत्र भेजकर लखीमपुर रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन घोषित करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक लखीमपुर रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा नहीं दिया गया है, जबकि यहां का रेलवे स्टेशन बी श्रेणी का है और बी श्रेणी के अनुसार स्टेशन का निर्माण नहीं हुआ है।
पूर्व सांसद ने कहा कि लखीमपुर स्टेशन जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन है। सीतापुर स्टेशन भी बी श्रेणी का है, लेकिन उसका निर्माण बी श्रेणी के स्तर का है। यहां की यूटीएस की आय 60 लाख रुपये प्रतिमाह और पीआरएस से साढ़े पांच लाख का है। सीतापुर से आय भी अधिक है। मालगोदाम भी कई वर्षों से बंद होने के कारण खाद्यान्न, चीनी और फुटकर लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हो पा रही है। इस पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पत्र भेजकर बताया है कि उन्होंने वर्ष 2015-16 में 200 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें लखीमपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।