फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : हवाई हमला होते ही बजा सायरन, राहत टीमें दौड़ीं

Sat, 24 Jan 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में मॉकड्रिल के दौरान लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में शुक्रवार की देर शाम अचानक हवाई हमला हो गया। घटना के कुछ ही सेकंड के बाद आपात सायरन बज उठा। इसके बाद बचाव में लगी टीमें सक्रिय हो गईं। घटना के दौरान घायल हुए लोगों को त्वरित उपचार मिले, इसके लिए उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर शाम विलोबी मैदान में मॉकड्रिल कराई गई। हवाई हमले के दौरान होने वाली परिस्थिति को जमीन पर उतारकर नागरिकों को किस तरह से सुरक्षा मिले, इसकी रिहर्सल की गई। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के अलावा त्वरित चिकित्सीय उपचार की तैयारियां की गईं। रिहर्सल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पहले ही की थी।
जैसे ही घड़ी में छह बजे, वैसे ही अचानक ब्लैक आउट हो गया। इतने में हवाई हमला हुआ और अचानक सायरन बजने लगा। आपातकाल के दौरान सायरन की आवाज सुनते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। एक ओर फायर की टीमें आग को बुझाने में जुट गईं वहीं स्वास्थ्य कर्मी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मौके पर ही त्वरित उपचार भी दिया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एएसपी पूर्वी पवन गौतम, अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने मॉकड्रिल देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें