फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी काफिले के सामने आए प्रदर्शनकारियों को काबू करने के गुर सिखाए

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मॉकड्रिल में प्रदर्शनकारियों को काबू करती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वीआईपी नेता या अफसर के आगमन के दौरान उनके काफिले को रोकने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारियों की खैर नहीं होगी, क्योंकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए एसपी विजय ढुल के निर्देशन में रविवार को वीआईपी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। सड़क पर वीआईपी वाहनों का काफिला गुजरने के दौरान सामने आए प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में एएसपी अरुण कुमार सिंह ने वीआईपी के भ्रमण के दौरान सुरक्षा फ्लीट के संबंध में पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा फ्लीट में चलने वाले वाहनों में एंबुलेंस, कार आदि के साथ मॉक ड्रिल कराई गई। एएसपी ने सुरक्षा फ्लीट में लगे पुलिसकर्मियों को वीआईपी काफिले के सामने आने वाले प्रदर्शनकारियों को काबू करने के गुर सिखाए। इसके लिए कुछ कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों की भूमिका निभाई और वीआईपी काफिले के सामने आ गए। इस पर सुरक्षा फ्लीट में शामिल सुरक्षा दस्ते के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को काबू करते हुए वीआईपी काफिले को सुरक्षित रास्ता प्रदान किया। इस मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मी वीआईपी की भूमिका में नजर आए। एएसपी ने बताया कि वीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रास्ते में प्रदर्शनकारियों के आने पर त्वरित की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में अभ्यास कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें