फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेगी पेंशन की जानकारी

Thu, 07 May 2015 10:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन की किस्त खातों में आ रही है या नहीं, अब यह जानने के लिए लाभार्थियों को बैंक या समाज कल्याण विभाग के दफ्तर के फेरे नहीं काटने पड़ेंगे। योजना है कि खातों में किस्त पहुंचने की जानकारी सीधे लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक समाजवादी पेंशन के लिए लक्ष्य के अनुरूप 76,615 लाभर्थियों का चयन किया गया है। इसके सापेक्ष 61 हजार लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत पेंशन दी जा रही है। जबकि 15,665 लोगों को अभी पेंशन नहीं मिल पाई है। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों के कारण वंचित लोगों को पेंशन की किस्त नहीं मिल पा रही है। इसके लिए विभाग से प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर खातों से लिंक करने के लिए मांगा जा रहा है। समाजवादी पेंशन योजना को लेकर हाल में ही लखनऊ स्थित निदेशालय में र्हुई बैठक में लाभार्थियों के खातों में किस्त भेजने और इसकी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराने के लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भेजने को लेकर जोर दिया गया। हालांकि इस संबंध में अभी निदेशालय से कोई पत्र नहीं भेजा गया है। फिर भी विभाग की ओर से लाभार्थियों के मोबाइल नंबर जुटाने की कवायद तेज की गई है। समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि बैंक से लेनदेन होने पर खातों के संचालन संबंधी जानकारी उपभोक्ता को मैसेज से मिल जाती है। इसमें विभाग की यह जिम्मेदारी है कि आधार और मोबाइल नंबर लाभार्थियों के खातों से लिंक किया जाए। इसके लिए लाभार्थियों से आधार और मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें