फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मनरेगा कर्मियों व रोजगार सेवकों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 17 Apr 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने ब्लॉक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार को दस सूत्रीय ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल, 26-27 अप्रैल को पोस्टकार्ड कार्यक्रम और 28 से 30 अप्रैल तक मुख्यमंत्री, विधायकों व सांसदों को ज्ञापन देने की बात कही गई है। एक मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा, जबकि छह मई को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर एनएमएमएस, सरकारी सर्वे, बीएलओ, जनगणना, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी कार्य बंद करने और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर ब्लॉक पहुंचने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान जीआरएस अवनीश कुमार, आसिफ खां, अनुज कुमार, उमेश दुबे, तकनीकी सहायक संतोष सिंह, आलोक सिंह, अनिल, पवन व महेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें