फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने शारदा नदी कटान का लिया जायजा

विज्ञापन
शारदा नदी में बाढ़ का कटान देखते विधायक अरविंद गिरि। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विधायक अरविंद गिरि ने शारदा नदी के कटान का जायजा लेते हुए कहा कि अब करसौर, नयापुरवा और चकपुरवा गांव का अस्तित्व नहीं मिटेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करसौर, जौहरा, बेलहा सिकटिहा, नयापुरवा, चकपुरवा में शारदा नदी में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही तेजी से हो रहे कटान के कारण एक सप्ताह में सैकड़ों एकड़ भूमि कट गई। वहीं करसौर, नयापुरवा, चकपुरवा को बचाने के लिए विगत तीन दिनों से सिंचाई, बाढ़, कटान एवं तहसील प्रशासन के साथ मिलकर विधायक अरविंद गिरि के काम करने का प्रतिफल है कि इन गांवों का अस्तित्व समाप्त नहीं होगा। गांव के प्रधान ओमप्रकाश भार्गव, चंद्रशेखर गिरि, रामौतार यादव, गुरुदीप सिंह, वेद दीक्षित, सुशील पांडेय, पंकज मिश्रा, हरिहर सिंह, विधायक प्रतिनिधि जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि जब तक बेलहा सिकटिहा में सुतिया को बंद कर इस धारा को नदी की मुख्य धारा से नहीं मिलाया जाता तब तक इस क्षेत्र का भला नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें