फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता मिशन को गति देने के लिए प्रेरित किया

Tue, 08 Sep 2015 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय सदर में कार्यक्रम किया। यहां बीएसए डॉ. ओपी राय ने प्रेरकों को साक्षरता मिशन को गति देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग साक्षरता मिशन को गति दें। यहां निरक्षरता को समाज से दूर करने का संकल्प लिया गया तथा महिला साक्षरता पर विशेष जोर देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अशोक वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह, उमेशचंद्र और उदित मोहन मिश्रा, सहित तमाम प्रेरक उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें