फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटी प्रायोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं 14-15 अक्तूबर को

Thu, 01 Oct 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के उन संस्थागत-व्यक्तिगत  परीक्षार्थियों जिनकी किसी विषय की प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षा किसी कारण से छूट गई हो। उनकी छूटी हुई परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ये परीक्षाएं 14 और 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से कानपुर के महाविद्यालयों में होगी।
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा पीपीएन कॉलेज कानपुर में होगी। बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान की परीक्षा डीएवी कॉलेज में, बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा वीएनडी कॉलेज कानपुर में होगी। एमएससी प्रथम, द्वितीय वर्ष वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा पीपीएन कॉलेज कानपुर में, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा पीपीएन कॉलेज कानपुर में होगी।
इसी तरह 15 अक्तूबर को बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा पीपीएन कॉलेज कानपुर में, एमए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत और हिंदी की मौखिक परीक्षा डीएवी कालेज कानपुर में, एमए प्रथम, द्वितीय वर्ष दर्शन शास्त्र की मौखिक परीक्षा डीएवी कॉलेज में, एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र की मौखिक परीक्षा डीबीएस कॉलेज कानपुर में, एमए द्वितीय वर्ष उर्दू की हलीम मुस्लिम कॉलेज कानपुर में, बीकॉम तृतीय वर्ष और एम कॉम द्वितीय वर्ष की डीएवी कालेज कानपुर में और एमए द्वितीय वर्ष और बीए तृतीय वर्ष शिक्षा शास्त्र की मौखिक परीक्षा डीएवी कॉलेज कानपुर में होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र आठ अक्तूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 2014-15 के संस्थागत और व्यक्तिगत बैक पेपर की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर से बढ़ाकर पांच अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें