फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली की दीवार से सटे सेल्फी पॉइंट में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़

Tue, 20 Oct 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मध्य अशोक चौराहा के कोतवाली की दीवार से सटे आई लव छोटी काशी सेल्फी प्वाइंट पर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

नगर के मध्य फब्बारों, रंग बिरंगी लाइटों, हरियाली से सुसज्जित आई लव छोटी काशी सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र है। रात में इसका सौंदर्य देखते ही बनता है। शहर आने वाला कोई भी व्यक्ति खड़े होकर सेल्फी लेना नहीं भूलता। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने सेल्फी प्वाइंट के उभरे हुए अक्षरों में तोड़फोड़ की। मंगलवार की सुबह यह कृत्य देखकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे। इससे पहले भी सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़ की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस से कहा गया है। शहर की पहचान के साथ इस तरह का कृत्य निंदनीय है। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें