फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Khei: ईदगाह से चटाई समेत धार्मिक वस्तुएं ले गया खुराफाती, फिर लगा दी आग; गांव में फैला तनाव

Fri, 10 Oct 2025 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोड़री की ईदगाह में रखा सामान और धार्मिक वस्तुएं जलाने का मामला सामने आया है। इससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से किसी शरारती तत्व की हरकत का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


गांव निवासी और मस्जिद के पेश इमाम इबरार अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह जब 4:45 पर नमाज पढ़ने ईदगाह पहुंचे तो वहां से चटाई, झाड़ू, एलईडी बल्ब और कुछ धार्मिक किताबें गायब मिलीं। इधर-उधर देखा तो एक सुनसान स्थल के पास आग की लपटें उठती दिखीं। करीब में गए तो यह सब सामान वहां जल रहा था। यह बात गांव के लोगों को पता चली तो वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी।

इमाम ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर 
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह पहुंचे। उधर, मामले का संज्ञान उच्चाधिकारियों ने भी लिया। सीओ धौरहरा भी मौके पर आ गए। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पेश इमाम ने बताया कि पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। धार्मिक ग्रंथ जलने जैसी कोई बात नहीं है। केवल चटाई आदि जली है। फिर भी जांच कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें