फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जिला अस्पताल से घर लौट रहे वार्ड ब्वॉय पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Wed, 09 Aug 2023 06:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के महेवागंज क्षेत्र में मंगलवर की रात जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय को बदमाशों ने गोली मार दी। वह घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में जिला अस्पताल से ड्यूटी कर मंगलवार रात बाइक से घर जा रहे वार्ड ब्वॉय को अज्ञात लोगों ने कंडवा नदी पुल के निकट गोली मार दी। गोली दाहिने पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


थाना फूलबेहड़ के गांव हजरतपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद हारून का छोटा भाई मोहम्मद आफताब जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। सोमवार रात करीब नौ बजे अस्पताल से ड्यूटी कर वह बाइक से घर जा रहा था। बताते हैं कि लिलौटी मोड़ के आगे कंडवा नदी पुल के पास एक बाइक सवार तीन लोगों ने बाइक रोकी और फिर मोहम्मद आफताब के करीब आए। 

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन


इसी बीच बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन कर फेंक दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक हमलावरों ने आफताब पर फायर झोंक दिया। गोली आफताब के दाहिने पैर में जा लगी। इस बीच उसने हिम्मत कर बाइक आगे बढ़ाई, लेकिन गांव के समीप पहुंचते ही गश खाकर गिर गया। 
विज्ञापन


किसी परचित के फोन से उसने घर वालो को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर गये और भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि फोन से सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें