मझगईं में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे।
मझगईं। अमृत महोत्सव के तहत कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने तिरंगे के साथ कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बा से होते हुए तिरंगा यात्रा थाने तक गई उसके बाद वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई। बच्चों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहे आदि के नारे भी लगाए। यात्रा में शिक्षकों के साथ ही मझगईं थाने की पुलिस भी तैनात रही। संवाद