सिपाही राहुल घायल अनिल को संभालते हुए रोड की तरफ लेकर आया और पुलिस को सूचना दी। इस पर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी अनिल का इलाज के लिए बरगावां रोड प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सिपाही को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। सिपाही के कंधे में गोली लगी है। सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि बदमाशों की पकड़ के लिए जाल बिछाया जा रहा है। पुलिस की टीमें इस पर काम कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। पांच थानों की पुलिस मैगलगंज कस्बे में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चला रही है। मंगलवार शाम तक बदमाश का पता नहीं चल सका था।